पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथों पर पहुंचे बीएलओ और वोटर, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में वोटिंग करने के लिए युवाओं को वोटर बनाने का काम चुनाव आयोग के निर्देश पर शुरू कर दिया। विशेष अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ का प्रातः से ही पहुंचना शुरू हो गया। इसके अलावा बूथों पर वोट बनवाने केलिए युवाओं का जुटना शुरू हो गया। विधानसभा चुनाव को …

हसनपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में वोटिंग करने के लिए युवाओं को वोटर बनाने का काम चुनाव आयोग के निर्देश पर शुरू कर दिया। विशेष अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ का प्रातः से ही पहुंचना शुरू हो गया। इसके अलावा बूथों पर वोट बनवाने केलिए युवाओं का जुटना शुरू हो गया।

विधानसभा चुनाव को लेकर एक नवंबर से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का अभियान शुरू किया गया है। पूरे माह चलने वाले अभियान के तहत माह में चार दिन विशेष अभियान चलाने के आदेश आयोग की ओर से दिए गए हैं। इसी क्रम में तीसरा विशेष अभियान रविवार को शुरू हो गया।

विशेष अभियान के तहत नगर के सभी बूथों पर तैनात बीएलओ बूथ पर पहुंचकर यहां आने वाले युवाओं के वोट बनाने काम करेंगे। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा नगर एवं क्षेत्र बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विशेष शिविर लगाकर मतदाता बनाए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार