फंदे से लटकते मिले तीन शव, परिजनों ने बिना पुलिस को बताए किया अंतिम संस्कार
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार शाम एक युवक के साथ दो लोगों ने फांसी के फंदे बनाकर खुद की जान ले ली। बता दें, दोनों युवक के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक गंजमुरादाबाद नगर के मोहल्ला आनन्दी …
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार शाम एक युवक के साथ दो लोगों ने फांसी के फंदे बनाकर खुद की जान ले ली। बता दें, दोनों युवक के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गंजमुरादाबाद नगर के मोहल्ला आनन्दी टोला के रहने वाले 45 साल के राकेश पुत्र नन्हे का शव शनिवार भोर पहर घर के अंदर बने कमरे में लटकता मिला। जब कि आसपास रह रहे लोगों का कहना है कि मृतक ने करीब 4 साल पूर्व छत्तीसगढ़ निवासी महिला से विवाह किया था। लेकिन कुछ कारणों के चलते उसकी पत्नी छोड़कर चली गयी। पत्नी के छोड़ के जाने के बाद से वह काफी तनाव में रहने लगा था। जिससे ऊबकर वह नशे का सेवन करना लगा था।
वहीं दूसरी घटना में इसी कोतवाली क्षेत्र के गहरपुरवा गांव मे रहने वाले निवासी प्रकाश के 18 साल के बेटे ने भी अपने घर मे छत से लटककर खुदकुशी कर ली। घटनाओं की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। आनन फानन में दोनों के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
रायबरेली: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
जिले में शनिवार को रात सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। बता दें, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं रविवार को बांदा – बहराइच हाइवे पर स्थित गीता फीलिंग स्टेशन अहलादगढ़ पेट्रोल पम्प के पास ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
