प्रदेश में हुए विकास कार्यों के आधार पर भाजपा बनाएगी सरकार : मनीष शुक्ला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने दावा किया है कि प्रदेश में हुए विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर पार्टी 2022 में पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने रविवार को जौनपुर जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र रामनगर, उपधान, सवंसा, मानापुर, कटरा, बनकटा व दिलशादपुर में …

जौनपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने दावा किया है कि प्रदेश में हुए विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर पार्टी 2022 में पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने रविवार को जौनपुर जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र रामनगर, उपधान, सवंसा, मानापुर, कटरा, बनकटा व दिलशादपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर कार्य करते हुए प्रदेश में सभी जाति संप्रदाय और वर्गों के लिए विकास कर रही है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद अब सर्वाधिक विकास हुआ है।

शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं-मनीष शुक्ला

साथ ही मनीष शुक्ला उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से ही आंतकियों और देशद्रोहियों की सरपरस्त रही है। सपा मुखिया ने सत्ता में रहते हुए देश को असुरक्षित करने की साजिश करने वाले आंतकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। जिस आजम खां ने भारत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था।

पढ़ें: मिशन 2022: जेपी नड्डा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को कल करेंगे संबोधित

वह सपा की आंखों के तारे हैं और सरकार में उन्हें हमेशा अहम पदों पर बनाए रखा गया था। शुक्ला ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना का समर्थन इस देश की एकता के लिए बलिदान होने वाले हर सेनानी, हर सैनिक और हर राष्ट्रभक्त का अपमान है। सपा व कुछ विपक्षी दलों को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए देश व प्रदेश की सुरक्षा व गरिमा के साथ भी खिलवाड़ करने से गुरेज नहीं है, लेकिन विपक्ष को यह नहीं भूलना नहीं चाहिए कि देश में मोदी जी व प्रदेश में योगी जी की अगुवाई में भाजपा सरकार है। इसमें देश तोड़ने की सोच रखने वाले, देशद्रोहियों, आंतकियों और उनके आकाओं के मंसूबे कुचल कर रख दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार