सीतापुर: सिरफिरे ने बेटी व साली की गोली मारकर की आत्महत्या, जानें मामला
सीतापुर। जिले के पिसावां इलाके में ससुराल आए शाहजहांपुर के एक सिरफिरे ने अधाधुंध कई राउंड फायरिंग कर अपने बेटी और साली को रविवार की शाम जख्मी कर दिया और उसके बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उसने अपनी पत्नी को निशाना बनाने के लिए गोली चलाई, लेकिन किसी …
सीतापुर। जिले के पिसावां इलाके में ससुराल आए शाहजहांपुर के एक सिरफिरे ने अधाधुंध कई राउंड फायरिंग कर अपने बेटी और साली को रविवार की शाम जख्मी कर दिया और उसके बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उसने अपनी पत्नी को निशाना बनाने के लिए गोली चलाई, लेकिन किसी तरह वह बच कर भाग निकली। गोली लगने से जख्मी दोनों युवतियों को सीएचसी पिसावां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
चर्चा है कि युवक के पास कई असलहे थे। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। सीओ, इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया है। सीओ का कहना है कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। शाहजहांपुर जिले के आरपी मिशन थाना क्षेत्र के सराय कुइयां निवासी पैंतालीस वर्षीय राजकुमार गुप्ता रविवार की दोपहर बाद पिसावां इलाके के मूड़ाकलां स्थित अपनी ससुराल आया था। आने के कुछ देर बाद वह किसी बात को लेकर तैश में आ गया। बताते हैं कि राजकुमार ने अपनी पत्नी सोनेश्री व अट्ठारह साल की बेटी मोहिनी, बाइस साल की साली वंदना को निशाना बना कर अधाधुंध फायर शुरू कर दिया।
इस बीच किसी तरह उसकी पत्नी बच कर घर से भाग निकली, लेकिन उसकी बेटी व साली गोली का शिकार हो गईं। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। बेटी व साली को गोली का शिकार बनाने के बाद राजकुमार ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में भगदड़ मच गई। गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मोहिनी व वंदना को सीएचसी पिसावां पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक राजकुमार के पास असलहों का जखीरा था। उसके पास एक देशी रिवाल्वर, एक तमंचा 315 व 312 बोर, चाकू होने की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। सीओ मिश्रिख सुशील कुमार यादव का कहना है कि शाहजहांपुर के युवक ने गोली मार कर बेटी व साली को जख्मी कर दिया है। उसने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-मिशन 2022: जेपी नड्डा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को कल करेंगे संबोधित
