झांसी में किया गया विश्व मत्स्य दिवस का आयोजन
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के पंचतंत्र पार्क में विश्व मात्स्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मत्स्य पालकों को नई तकनीक का इस्तेमाल करने को प्रेरित किया गया। वहीं, सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि मत्स्य चेतना एवं प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से पंचतंत्र पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी रविन्द्र …
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के पंचतंत्र पार्क में विश्व मात्स्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मत्स्य पालकों को नई तकनीक का इस्तेमाल करने को प्रेरित किया गया। वहीं, सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि मत्स्य चेतना एवं प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से पंचतंत्र पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने किया।
उन्होंने मत्स्य पालकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि नई तकनीक के अनुसार मत्स्य पालन कर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि कर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर आमदनी को बढ़ायें। जिले में जो भी तालाब हैं, वर्तमान में कम गहरे हैं, उन्हें मनरेगा योजना के तहत गहरीकरण कराया जायेगा। ताकि मत्स्य पालन योग्य हो सके। मत्स्य पालन में किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी न हो इसके लिये किसान केडिट कार्ड कैम्प का आयोजन मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत कराएं।
पढ़ें: लखनऊ: अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
इसके अलावा मत्स्य गोष्ठी में डीडीएम नाबार्ड भूपेश पाल व अरूण कुमार एलडीएम ने मत्स्य पालकों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में 15 नवम्बर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक के.सी.सी.कैम्पों का आयोजन जनपद व तहसील स्तर पर किया जायेगा। जिसमें बैंक एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहकर के.सी.सी. निर्गत कराने की कार्रवाई पूर्ण की जायेगी। गोष्ठी मे डॉ इकबाल खान ने नवीनतम तकनीकी जानकारी देते हुये अवगत कराया कि तालाबों में एरेटर लगाकर हायडेन्सिटी का पालन किया जाये। साथ ही प्रोबायोटिक विधि से बायोफलोक निर्माण व आरएएस का अधिक से अधिक उपयोग किया जाये।
जनपद के उत्कृष्ट मत्स्य पालक महिपत सिंह को अधिक मत्स्य उत्पादन, गुलाब सिंह रायकवार को मत्स्य बीज उत्पादन में और किशोरीलाल को सहकारिता में प्रशस्ति पत्र व शॉल भेटकर सम्मानित किया गया। वहीं, उप निदेशक मत्स्य झांसी चित्रकूटधाम मण्डल ज्ञानेन्द्र सिंह ने विश्व मात्स्यिकी दिवस पर शासन की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी व मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही तकनीकी जानकारी व फिश फार्मर एप पर पंजीयन कराने संबंधी जानकारी जनपदीय मत्स्य अधिकारी ने मत्स्य पालकों को दी। देवाशीष भटटाचार्य ने रंगीन मछलियों के बारे में किसानों को समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गोष्ठी में लगभग 60 से अधिक मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग किया।
