उतरेटिया से कानपुर तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन, पीजीआई पहुंचना होगा आसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ से कानपुर के बीच सफर करने वालों को रेलवे एक और पैसेंजर ट्रेन की सुविधा देने जा रहा है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने चारबाग से कानपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन को बहाल कर दिया है। साथ ही इसका विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन को उतरेटिया, कानपुर वाया चारबाग चलाए जाने को मंजूरी …

लखनऊ। लखनऊ से कानपुर के बीच सफर करने वालों को रेलवे एक और पैसेंजर ट्रेन की सुविधा देने जा रहा है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने चारबाग से कानपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन को बहाल कर दिया है। साथ ही इसका विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन को उतरेटिया, कानपुर वाया चारबाग चलाए जाने को मंजूरी दे दी है। 22 नवंबर से यह ट्रेन रोजाना कानपुर से चलेगी। इससे सबसे अधिक फायदा उतरेटिया और पीजीआई तक ट्रेन से आने वालों को मिलेगा।

साथ ही कानपुर से पीजीआई मरीज दिखाने आने वालों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। उतरेटिया रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन रविवार को चलाई गई। ट्रेन नं. 04297 लखनऊ के उतरेटिया रेलवे स्टेशन से रोजाना शाम 5:30 बजे रवाना होगी। जो कि मानकनगर, अमौसी, पिपरसंड, हरौनी, जैतीपुर, कुसुम्भी, अजगैन, सोनिक, उन्नाव, मगरवारा, कानपुर ब्रिज होते हुए कानपुर सेंट्रल रात 8:20 बजे पहुंच जाएगी वापसी में ट्रेन नंबर 04296 कानपुर सेंट्रल से सुबह 7:30 बजे चलेगी।

जो कि चारबाग 10:05 बजे होकर उतरेटिया 10:30 बजे पहुंचेगी। उतरेठिया से कानपुर वाया चारबाग 86 किमी. के लिए 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। उतरेटिया से चारबाग 13 किमी. है इसके लिए किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है। चारबाग से कानपुर की दूरी 74 किमी है ऐसे में किराया 45 रुपये देना होगा।

यात्रियों को महंगा पड़ रहा है पैसेंजर ट्रेनों का सफर

रेलवे बोर्ड का आदेश दैनिक यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। कोरोना काल के बाद शुरू हुई पैसेंजर ट्रेनों में उन्हें सफर के लिए अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। कोरोना काल से पूर्व पैसेंजर ट्रेन का किराया जहां 20 रुपये प्रति यात्री था, वहीं अब 25 रुपए किराया बढ़ा कर वसूला जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-यात्रियों को महंगा पड़ रहा है पैसेंजर ट्रेनों का सफर, रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

 

संबंधित समाचार