पीलीभीत: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर मफलर से बने फंदे से लटका मिला। हाइवे से गुजर रहे राहगीरों ने शव देखा तो शोर मच गया। काफी भीड़ जमा हो गयी। जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को उतारा। शव की शिनाख्त नहीं …

पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर मफलर से बने फंदे से लटका मिला। हाइवे से गुजर रहे राहगीरों ने शव देखा तो शोर मच गया। काफी भीड़ जमा हो गयी। जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को उतारा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। छानबीन चल रही है। ग्रामीण हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताते रहे।

घटना रविवार दोपहर की है। पीलीभीत जहानाबाद मार्ग पर एक खेत मे 30 वर्षीय युवक का शव लटका था। शव पर यूकेलिप्टस के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका था। किसी की उस पर नज़र नहीं पड़ स्की थी। दोपहर में कुछ लोगों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर पर कुछ देर में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गयी।

इस पर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कटियार, इंस्पेक्टर क्राइम जवाहरलाल पुलिस बल के साथ पहुँचे। शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। लोगों से बात की गई, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिनाख्त के प्रायास किये जा रहे है। जानकारी आसपास के इलाकों को भी दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पस्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार