बरेली: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 14 जोड़े
बरेली, अमृत विचार। मौर्य विकास संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 14 जोड़े रीति-रिवाज के साथ एक-दूजे के हो गए। कार्यक्रम में पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, शाहजहांपुर आदि जनपदों के वर-वधू पक्ष के अभिभावक शामिल हुए। सभी को संस्था की ओर से पर्याप्त गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। रविवार को मढ़ीनाथ स्थित छात्रावास …
बरेली, अमृत विचार। मौर्य विकास संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 14 जोड़े रीति-रिवाज के साथ एक-दूजे के हो गए। कार्यक्रम में पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, शाहजहांपुर आदि जनपदों के वर-वधू पक्ष के अभिभावक शामिल हुए। सभी को संस्था की ओर से पर्याप्त गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
रविवार को मढ़ीनाथ स्थित छात्रावास में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत हुई। द्वारचार की रीति के बाद सजे-धजे मंडपों में वर-वधू को अग्नि के सात फेरे दिलाए गए। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री सेवानिवृत्त सूबेदार शिशुपाल मौर्य ने बताया कि संस्था 13 वर्षों से लगातार इस दहेजमुक्त आयोजन को करा रही है ताकि आदर्श समाज को विकसित किया जा सके।
संस्था द्वारा सभी नवविवाहित दंपति को दैनिक उपयोग की वस्तुएं- पलंग, गद्दे, चादर, बक्सा, बर्तन, कुर्सी, मेज, कम्बल, तकिया, पोशाकें आदि देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में विधायक बहोरन लाल मौर्य, उच्च शिक्षा अधिकारी डा. संध्या रानी मौर्य, डा. डीके मौर्य, डा. एमएल मौर्य, दुर्विजय सिंह शाक्य, राममूर्ति लाल मौर्य ने सम्बोधित कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र सिंह मौर्य, तारा चन्द मौर्य, ज्ञानेश शाक्य, टोडी लाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।
