बरेली: कुतुबखाना से लेकर कोतवाली तक फड़ वाले लगवा रहे जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना से लेकर कोतवाली तक सड़क के दोनों तरफ पटरी दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। जिसको लेकर जिला अस्पताल रोड पर हर दिन जाम के हालात रहते हैं। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा होने से वाहन सवारों को काफी परेशानी होती है। जिला अस्पताल में उपचार कराने आए …

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना से लेकर कोतवाली तक सड़क के दोनों तरफ पटरी दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। जिसको लेकर जिला अस्पताल रोड पर हर दिन जाम के हालात रहते हैं। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा होने से वाहन सवारों को काफी परेशानी होती है। जिला अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों के साथ मरीज लेकर आ रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

शहर की मुख्य सड़कों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिला अस्पताल तक जाने का रास्ता भी अतिक्रमण की चपेट में है। जिला अस्पताल के बाहर नावल्टी चौराहे से लेकर घंटा घर चौकी तक कपड़े व फल की ठेली लगती है जिसकी वजह से 24 फुट चौड़ी सड़क भी संकरी गली जैसी लगती है। दिन में एंबुलेंस का निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

बताया जा रहा है कि इस अवैध मार्केट से पुलिस को बड़ी कमाई है। मार्केट से 150 मीटर पहले कोतवाली और 100 मीटर आगे कुतुबखाना चौकी के बाद भी यहां सड़क पर निकलना भी दूभर है। कोतवाली या चौकी पुलिस इसलिए अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती क्योंकि उन्हें इस बाजार से मोटी कमाई होती है।

कई बार नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर दुकानदारों को हटाया मगर कुछ दिन बाद फिर से बाजार सज जाता है। सोमवार को कुतुबखाना सड़क पर भयंकर जाम रहा जिसमें एंबुलेंस भी फंस गई। इसके अलावा शहर के शहामतगंज, सिविल लाइंस और चौपुला रोड पर भी घंटों जाम लगा रहा।

संबंधित समाचार