अमरोहा : लाखों की चोरी को अंजाम देकर घर में लगाई आग, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ले में बीती रात चोरों द्वारा चोरी करके घर में आग लगा कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार लाखों का नुकसान हुआ है। हसनपुर नगर के संभल अड्डा के नजदीक मंगलवार की प्रातः लगभग तीन बजे अज्ञात चोरों ने …

हसनपुर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ले में बीती रात चोरों द्वारा चोरी करके घर में आग लगा कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार लाखों का नुकसान हुआ है।

हसनपुर नगर के संभल अड्डा के नजदीक मंगलवार की प्रातः लगभग तीन बजे अज्ञात चोरों ने घर में लाखों की चोरी को अंजाम देकर घर में आग लगा दी। जिससे आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। आपको बता दें कि ग्रह स्वामी कासिम और उसके परिजन साले की लड़की की शादी में गए हुए थे। घर का ताला लगा हुआ था।

रात के लगभग तीन बजे कासिम के घर मे अज्ञात चोर घर के पीछे से रस्सा डालकर घर में दाखिल हो गए। घर में रखें लगभग पांच लाख रुपए सहित आठ लाख के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी को अंजाम देकर चोरों ने घर में आग लगा दी। मोहल्ले वासियों ने जब ऐसा देखा तो कासिम को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे कासिम ने देखा तो घर में धू-धू कर आग लग रही थी।

बमुश्किल मोहल्ले वासियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया।गृहस्वामी कासिम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शादी में गया हुआ था। चोरों के द्वारा घर में चोरी को अंजाम देकर आग लगा दी गई है। आग लगने से बीस हज़ार के कपड़े, एक एलसीडी, फ्रिज और घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

घर में चोरी और आग लगने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हसनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान द्वारा बताया गया की इस तरीके की घटना की कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं है। अगर तहरीर आती है तो जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार