UP विधानसभा चुनाव के बाद होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है। जहां अब बोर्ड परीक्षा यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद ही होगी। इसके अलावा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा 1 से 10 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। विधानसभा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है। जहां अब बोर्ड परीक्षा यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद ही होगी। इसके अलावा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा 1 से 10 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

विधानसभा चुनाव के बाद होंगी परीक्षाएं…

इससे पहले 2018 में भी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित करा गई थी। अब जब फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए विद्यालयों में मतदान केंद्र बनाए जाने, शिक्षकों के बीएलओ नियुक्त होने के साथ प्रशासनिक और पुलिस तंत्र भी चुनाव में लगाया जाएगा। ऐसे में चुनाव अवधि के दौरान बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराना संभव नहीं है।

52 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन…

बता दें कि, इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दो साल से कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका है। हालांकि 2018 और 2019 में परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की गई थी।

पढ़ें: भाजपा की प्राथमिकता लोग नहीं, बल्कि अपना हित है: प्रियंका गांधी

लेकिन 2022 में चुनाव कार्यक्रम के दौरान स्कूलों की व्यस्तताओं के कारण परीक्षाओं का आयोजन देरी से किया जाएगा। सरकार और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों में बोर्ड परीक्षाओं को चुनाव के बाद ही कराने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। हालांकि, 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा वो पार्टी नहीं जहां आगे बढ़ने के लिये एक ‘खास’ परिवार में जन्म लेना पड़े: जेपी नड्डा

संबंधित समाचार