बिजनौर : ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। नहटौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडोरा विप में मंगलवार सुबह जमीन जोतकर युवक खेत से ट्रैक्टर को ढलान के ऊपर चढ़ा कर सड़क पर जाने का प्रयास कर रहा था। खेत की गहराई ज्यादा होने के कराण ट्रैक्टर पलट गया और चालक की  ट्रैक्टर  के नीचे दबने से मौत हो गई। आननफानन …

बिजनौर, अमृत विचार। नहटौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडोरा विप में मंगलवार सुबह जमीन जोतकर युवक खेत से ट्रैक्टर को ढलान के ऊपर चढ़ा कर सड़क पर जाने का प्रयास कर रहा था। खेत की गहराई ज्यादा होने के कराण ट्रैक्टर पलट गया और चालक की  ट्रैक्टर  के नीचे दबने से मौत हो गई। आननफानन में स्था‍नीय लोगों ने चालक को निकालकर अस्पताल  पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

गांव मुकर्रमपुर निवासी कपिल 22 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह मंगलवार की सुबह गांव मंडोरा विप में गांव निवासी किसान हरिओम पुत्र मुखराम का खेत को जोतने गया था। बताया जाता है कि खेत जोतने के बाद जब वह घर वापस जा रहा था, तब उसने खेत में से ट्रेक्टर को सड़क पर चढ़ाने का प्रयास किया। मगर खेत अधिक गहरा होने और वहां तीव्र ढलान होने के कारण ट्रैक्टर सड़क पर नहीं चढ़ सका और अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक कपिल दब गया।

खेत पर काम कर रहे लोग घटना के बाद मौके पर पहुंचे और किसी तरह चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। लेकिन, तब तक उसकी की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, बता दें कि मृतक कपिल सैनी परिवार का इकलौता बेटा व दो बहनों का इकलौता भाई था। जिसकी की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार