यूपी में धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार, जानें अब तक कितना हुआ क्रय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने में जुटी प्रदेश सरकार ने धान खरीद की रफ्तार को काफी तेज कर दी गई है। एक अक्टूबर से अभी तक कुल 108797 किसानों से 64 हजार मीट्रिक टन की धान खरीद की गई है। वर्तमान समय में 72 जिलों के 3386 सेंटरों पर बड़ी तेजी से …

लखनऊ। किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने में जुटी प्रदेश सरकार ने धान खरीद की रफ्तार को काफी तेज कर दी गई है। एक अक्टूबर से अभी तक कुल 108797 किसानों से 64 हजार मीट्रिक टन की धान खरीद की गई है। वर्तमान समय में 72 जिलों के 3386 सेंटरों पर बड़ी तेजी से धान खरीदा जा रहा है। जबकि पिछले साल 68 जिलों में आज तक 3510 सेंटरों पर रही धान खरीद हो पाई थी।

धान खरीदने में नए रिकार्ड बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करने में जुटी है। प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं। अधिकारियों को भी धान क्रय केंद्रों पर नजर रखने और किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने की हिदायत दी है।

किसानों के हितों का ध्यान रखने वाली प्रदेश सरकार ने इस साल धान खरीद के लिए प्रदेश में 139 केंद्र बढ़ाए हैं। प्रदेश में कुल 4370 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं जबकि पिछले साल इनकी संख्या 4231 थी। सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं से किसानों में भी खुशी दिखाई दे रही है। वे भी बड़ी संख्या में इच्छानुसार धान केंद्रों पर पहुंचकर अपनी फसल बेच रहे हैं। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 07.480 एलएमटी धान की प्रगतिशील खरीद की गई है। कुल 1453.35 करोड़ रुपये का धान किसानों से खरीद लिया गया है।

जबकि पिछले साल आज के दिन तक सरकार ने 2.90 लाख किसानों से 16.42 एलएमटी धान खरीदा था। दरअसल सरकार की मंशा किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के तहत सीधे किसानों से पारदर्शी धान खरीद का लाभ मिल रहा है। साथ में किसानों को इच्छानुसार किसी भी केंद्र पर धान बेचने की सुविधा दी गई है। किसानों को धान के मूल्य का भुगतान भी उनके खातों में 72 घंटों के अंदर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने विधानभवन के सामने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार