अमरोहा : कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालकर बताई नीतियां
अमृत विचार, अमरोहा। महंगाई के खिलाफ शहर में कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेता सलीम खां की अगुवाई में शहर के कई मोहल्लों से पदयात्रा गुजरी। पदाधिकारियों ने हाथों में सब्जी लेकर महंगाई पर विरोध जताया। बुधवार को शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू के निर्देशन में कांग्रेस नेता सलीम खां एडवोकेट के अगुवाई में …
अमृत विचार, अमरोहा। महंगाई के खिलाफ शहर में कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेता सलीम खां की अगुवाई में शहर के कई मोहल्लों से पदयात्रा गुजरी। पदाधिकारियों ने हाथों में सब्जी लेकर महंगाई पर विरोध जताया।
बुधवार को शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू के निर्देशन में कांग्रेस नेता सलीम खां एडवोकेट के अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला सराय कोहना से कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मोहल्ला मुल्लाना से होते हुए नौगजा, लकड़ा बाजार रज्जाक, नोबत खाना से शाही चबूतरे पर जाकर संपन्न हुई।
कांग्रेस नेता सलीम खां ने कहा कि प्रतिज्ञा पदयात्रा में उन वचनों को दोहराया गया जो प्रियंका गांधी ने सरकार आने के बाद जनता से वादे के तौर पर किए हैं। प्रियंका गांधी के मुताबिक अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो महंगाई बिल्कुल कम कर दी जाएगी। महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाएगा।
आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाएगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता जन-जन तक अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश में महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महंगाई के लिए जिम्मेदार हैं। इस दौरान सलीम खां, खुर्शीद अनवर समेत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
