सीतापुर: कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओं प्रतिज्ञा पद यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा शहर के शहीद पार्क लाल बाग से प्रारम्भ होकर घण्टा घर, ग्रीक गंज, ट्रांसपोर्ट चौराहे से होती हुई शहीद पार्क पर सभा के पश्चात समाप्त हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव ने …

सीतापुर। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा शहर के शहीद पार्क लाल बाग से प्रारम्भ होकर घण्टा घर, ग्रीक गंज, ट्रांसपोर्ट चौराहे से होती हुई शहीद पार्क पर सभा के पश्चात समाप्त हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं से सारे दलों के होश उड़े हुये है, क्योंकि सभी दल जानते है कि कांग्रेस ने आज तक जितने वादे किए हैं, वो सभी पूरे किए गए हैं।

इस बार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बेटियों, महिलाओं, किसानों और बेरोजगारों को ध्यान में रख प्रतिज्ञाएं की है और ये सभी प्रतिज्ञाएं सरकार बनने पर पूरी की जायेंगी।  उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सदैव नफरत और फरेब की राजनीति करती है। जिसे अब जनता बखूबी समझ चुकी है। उसका परिणाम अभी उप चुनावों में भी दिखा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष सन्तोष भार्गव ने कहा कि किसान बिल वापसी बीजेपी की वैचारिक हार है।

बीजेपी सिर्फ अपने उद्योगपति दोस्तों के हित के बारे में सोचती है। अगर उसे जनता का हित सोचना होता तो वह कभी काला कृषि कानून बनाती ही नहीं। उन्होंने कहा कि आज जनजागरण अभियान के समापन पर समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पदयात्रा में पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी, महिला राष्ट्रीय महासचिव शमीना शफीक, विनीत दीक्षित, आशुतोष बाजपेयी, शिशिर बाजपेयी, राजकिशोर सिंह, पुष्पा भार्गव, मीना मिश्र, आमोद मिश्रा, प्रेमलता शुक्ला, राजेन्द्र गौड़, प्रतीक पाठक, अफजाल, संजय कुमार सनी, मिथलेश वैश्य, श्रीश शुक्ल, विपिन मिश्रा, सर्वेश सिंह, नागराज कश्यप, वीरेंद्र मिश्र नयन, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान,उपदेश गुप्ता, रिजवान खान, मो नावेद, नोमान अंसारी, रूप किशोर सेठ, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

कस्बे में कांग्रेसियों ने महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली। इस दौरान स्थानीय गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तहसील में शहीद पार्क पर समापन किया गया। कार्यक्रम में सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा सरकार से समस्त जनता प्रताणित है। महंगाई चरम पर है। महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। युवा बेरोजगार है, किसान परेशान है।

मोदी और योगी सरकार सत्ता के नशे में चूर है। पदयात्रा में पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी विनीत दीक्षित, नगर अध्यक्ष अमर सिंह राना, पर्मेश्वरदीन, आनंद श्रीवास्तव, संजय दीक्षित, राजेश गिरी, कमला रावत, मधुमय जयंत, विनय यादव, हरिनाम यादव, श्रेष्ठ तिवारी, आदित्य शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, रूपचन्द्र रावत, छोटकन्नू रावत, अशोक यादव, लाल बचन यादव, विष्णाथ रावत, अशोक रावत, सुनील रावत, लालाराम गौतम, दिनेश गौतम आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: ट्रैक्टर से गिरकर पूर्व प्रधान के बेटे की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार