बरेली: चौपुला रोड समेत शहर के कई इलाकों में रहा जाम
बरेली, अमृत विचार। शहर में जाम लगने की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी शहर के चौपुला रोड समेत कई इलाकों में जाम लगा रहा। सिविल लाइंस और शाहमतगंज भी वाहन सवार जाम में फंसकर घंटों परेशान होते रहे। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्क्त का सामना …
बरेली, अमृत विचार। शहर में जाम लगने की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी शहर के चौपुला रोड समेत कई इलाकों में जाम लगा रहा। सिविल लाइंस और शाहमतगंज भी वाहन सवार जाम में फंसकर घंटों परेशान होते रहे। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्क्त का सामना करना पड़ा। जाम के चलते छोटी सी दूरी भी तय करने में लोगों को घंटों का समय लगा।
लालफाटक की तरफ जाने वाली रोड के रूट डायवर्जन से बदायूं रोड पर भीड़ बढ़ गई है। इसकी वजह से चौपुला रोड पर कार, बाइक जैसे वाहनों की आवाजाही रोजाना बढ़ रही है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे चौपुला पुल पर देखते ही देखते कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। चौपुला पुल पर जाम लगने से अटल सेतू पुल के नीचे से लेकर किला पुल तक वाहनों की कतार लग गई।
इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के सिविल लाइंस में भी सुबह से लेकर दोपहर तक जाम लगा रहा। वही, बरेली कॉलेज रोड और शाहमतगंज में कई घंटे जाम लगने से वाहन सवार परेशान होते रहे।
