मुरादाबाद : जिलाधिकारी के नाम सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से गुरुवार को सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से गुरुवार को सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। संगठन के जिला संयोजक शिव कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा विभाग को निजी करण में दिया जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए। इसके साथ ही स्कीम वर्कर को स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए। इस मौके पर मनीष ठाकुर, नत्थू सिंह, विजय बहादुर, दिशांत, राकेश कुमार, नईम खान, इरशाद, इमरान राजेंद्र गहलोत, अनूप गहलोत, परवेज खान ,दिव्या भारद्वाज,अनुज वर्मा, विक्रांत सक्सेना, पवन चौहान, नौशाद आदि लोग उपस्थित रहे

संबंधित समाचार