मुरादाबाद : तहसील कर्मियों ने किसान को पीटा, फिर दर्ज कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बैंक के समायोजन की रसीद दिखाने तहसील गए किसान का तहसील कर्मियों से विवाद हो गया। तहसील कर्मियों ने किसान को दौड़ा लिया और जमकर पीटा। इसके बाद उसे पकड़कर थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। सीए जगवीर सिंह ने किसान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बैंक के समायोजन की रसीद दिखाने तहसील गए किसान का तहसील कर्मियों से विवाद हो गया। तहसील कर्मियों ने किसान को दौड़ा लिया और जमकर पीटा। इसके बाद उसे पकड़कर थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। सीए जगवीर सिंह ने किसान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मंडी समिति निवासी हरिशंकर किसान हैं। उनके खिलाफ तहसील ने 24 लाख रुपये की आरसी जारी की थी। जिसमें उसके द्वारा बैंक में सेटलमेंट के बाद साढ़े पांच लाख रुपये जमा कर दिए गए थे। इसी की रशीद लेकर गुरुवार को उसका भाई हरिओम तहसील गया था। उसने तहसील कर्मियों को हरिओम ने बताया कि 27 फरवरी को बैंक के साथ उसकी मीटिंग होगी। इसमें बैंक एकमुश्त समाधान (ओटीएस) तय करेगा। तब वह बाकी रकम जमा कर देगा। उसकी बात पर तहसील कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया।

आरोप है कि इस दौरान उससे एक लाख रुपये की रिश्वत भी मांगी गई। इस पर उसका धैर्य जवाब दे गया और वह बिफर पड़ा। इसी को लेकर उसकी तहसील कर्मियों से कहासुनी हो गई। वहां मौजूद तहसील के संग्रह अमीन और अन्य कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया। लात-घूसों से उसे जमकर धुन डाला। जान बचाने के लिए वह गेट की ओर भागा। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उसे घेर लिया। तब तक तहसील कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और लात-घूंसे बरसाते हुए उसे घसीटते हुए तहसील के लॉकअप में बंद कर दिया।

तहसील कर्मियों ने हरिओम को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से तहसील परिसर में काफी देर तक हंगामेदार स्थिति बनी रही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसआई ने बताया कि सीए जगवीर सिंह की तहरीर पर हरिओम के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, कागजात फाड़ने तथा मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार