कल से कुशीनगर और नई दिल्ली के बीच पहली हवाई सेवा शुरू, जानिए उड़ानों की अपडेट
कुशीनगर। भगवान गौतम बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली यात्री उड़ान शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के लिये रवाना होगी। पीएम मोदी ने 20 अक्टूबर को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। हवाई अड्डे से पहली यात्री उड़ान सेवा शुक्रवार से शुरू हो रही है। पहली पैसेंजर फ्लाइट दिल्ली और …
कुशीनगर। भगवान गौतम बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली यात्री उड़ान शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के लिये रवाना होगी। पीएम मोदी ने 20 अक्टूबर को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। हवाई अड्डे से पहली यात्री उड़ान सेवा शुक्रवार से शुरू हो रही है। पहली पैसेंजर फ्लाइट दिल्ली और कुशीनगर के बीच होगी। इस यात्रा में महज डेढ़ से दो घंटे का समय लगेगा। दिसंबर में कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी यात्री उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
26 नवंबर को स्पाइस जेट का विमान दोपहर 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:35 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। यहीं विमान कुशीनगर से दोपहर 1:55 बजे उड़ान भरकर अपराह्न 3:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा। वहीं, दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के बीच यह सेवा सप्ताह में चार दिन, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। बुद्धभूमि के रूप में सांस्कृतिक समृद्धता के बावजूद कुशीनगर का नाम अब तक पूर्वांचल के सबसे पिछड़े जिलों में होता था।
पढ़ें: रायबरेलीः हवा चलने और कोहरा पड़ने से बढ़ी ठंड, गिरने लगा वायु प्रदूषण का स्तर
2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने यहां बुनियादी सुविधाओं को तो मजबूत किया ही, इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए विकास की नई संभावनाओं को भी तलाशा। इसके अलावा कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात भी इन्हीं संभावनाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में बड़ा कदम है। कुशीनगर एयरपोर्ट ने न केवल इस जिले, बल्कि आसपास के जिलों और सीमावर्ती बिहार के लोगों की सुगम हवाई यात्रा का मार्ग प्रशस्त किया है। बल्कि पर्यटन विकास और निवेश के नए द्वार भी खोल दिए हैं।
दिसंबर माह में कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी हवाई सेवा के लिए स्पाइस जेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूर शेड्यूल जारी कर दिया है। कोलकाता के लिए 17 दिसंबर और मुंबई के लिए 18 दिसंबर से उड़ान शुरू होगी। स्पाइस जेट का विमान 17 दिसंबर को दोपहर में 1:35 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर अपराह्न 3:20 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। वहीं, 3:40 बजे कुशीनगर से उड़ान भरकर वापसी शाम 5:15 बजे कोलकाता में होगी। कुशीनगर-कोलकाता के बीच हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार के लिए होगी। इसी तरह 18 दिसंबर को मुंबई से स्पाइस जेट का विमान दोपहर 12:10 बजे से उड़ान भरकर अपराह्न 2:25 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। कुशीनगर से मुंबई की वापसी उड़ान अपराह्न 3:00 बजे से होगी। वापसी की फ्लाइट शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। कुशीनगर व मुंबई के बीच उड़ान की सुविधा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को उपलब्ध होगी।
