अखिलेश पर भाजपा का तंज, समय से जागे होते तो नहीं होती पीड़ा: सिद्धार्थनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने फिरोजाबाद में हवाई अड्डा बनाने की मोदी सरकार की ओर से पिछली सपा सरकार को अनुमति नहीं देने के सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोप का जवाब दिया है। जिसमें सिद्धार्थनाथ ने कहा कि विश्व के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने फिरोजाबाद में हवाई अड्डा बनाने की मोदी सरकार की ओर से पिछली सपा सरकार को अनुमति नहीं देने के सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोप का जवाब दिया है। जिसमें सिद्धार्थनाथ ने कहा कि विश्व के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट के शिलान्यास से अखिलेश को व्यर्थ में पीड़ा हो रही है।

सिंह ने गुरुवार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये कहा “मैं सोच ही रहा था कि जेवर पर अभी तक कोई ट्वीट क्यों नहीं आया..अखिलेश जी, समय से जग गए होते तो आज जिस विश्व के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट के शिलान्यास से आपको पीड़ा हो रही है, वहां से आप उड़ान भर रहे होते।

पढ़ें: हरदोई: असहाय वृद्ध को खंड शिक्षा अधिकारी ने भेंट की ट्राई साइकिल

गौरतलब है कि अखिलेश ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये अपने ट्वीट में कहा था, “अगर सपा सरकार के समय फ़िरोज़ाबाद में प्रस्तावित एयरपोर्ट बनने की अनुमति केंद्र की भाजपा सरकार ने रोकी न होती तो इस समय ‘जेवर’ के साथ ‘चूड़ियों’ को भी जुड़ने का मौका मिलता और उप्र का वैकासिक शृंगार पूर्णता की ओर बढ़ता।

सिंह ने कहा कि इससे पहले भी कई बार अखिलेश योगी सरकार के विकास कार्यों को खुद के काम बताने की झूठी कोशिश करते रहे हैं। बता दें कि एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया गया है। उम्मीद है कि नवंबर 2024 तक इस एयरपोर्ट से उड़ान भरनी शुरू हो जाएगी।

संबंधित समाचार