दिल्ली में है दम, कोरोना को हराएंगे हम… संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत, 30 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत रही। वहीं, इस अवधि में संक्रमण से मौत का नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक …

नई दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत रही। वहीं, इस अवधि में संक्रमण से मौत का नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक संक्रमण के 14,40,784 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 14.15 लाख से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। शहर में अब तक इस घातक वायरस के कारण 25,095 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके मुताबिक, नवंबर के महीने में अब तक कोविड-19 के चार मरीजों की मौत हुई है जबकि अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच मरीजों की जान गई थी। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 55,930 नमूनों की जांच की गई।

संबंधित समाचार