किसानों का घर उजाड़ कर जश्न मना रही भाजपा सरकार : लल्लू
लखनऊ। किसानों का घर उजाड़ कर भाजपा सरकार जश्न मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया उस जमीन के किसानों को मुआवजा तक नहीं मिला है। बुलेट ट्रेन के बाद जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास भी तमाशा से ज्यादा कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार …
लखनऊ। किसानों का घर उजाड़ कर भाजपा सरकार जश्न मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया उस जमीन के किसानों को मुआवजा तक नहीं मिला है। बुलेट ट्रेन के बाद जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास भी तमाशा से ज्यादा कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार को जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि विकास के हर मोर्चे पर विफल सरकार साढ़े चार साल तक झूठा प्रोपोगेंडा फैलाती रही। अब चुनाव के समय जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास की हकीकत प्रदेश की जनता समझ रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश के लोगों की आय घटकर आधी रह गयी है और बेरोजगारी बढ़ी है। जेवर में हवाई अड्डे का शिलान्यास करने वाली भाजपा सरकार ने कोरोना काल में लोगों को इलाज में अपने जेवर बेचने को मजबूर कर दिया।
भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बना अपराध में नम्बर एक : आराधना मिश्रा
भाजपा सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में नम्बर एक बन गया है। मथुरा में बेटी के साथ गैंगरेप से योगी राज की बदहाल कानून व्यवस्था का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मथुरा के कोसींकला में दरोगा की परीक्षा देकर वापस आ रही बेटी के साथ गैंगरेप की घटना पर योगी सरकार निशाना साधने हुए तीखी प्रतिक्रया व्यक्त की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बना अपराध में नम्बर एक : आराधना मिश्रा
