उन्नाव: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर मोड के समीप बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए …

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर मोड के समीप बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लखनऊ के राजाजी पुरम पुराना टिकैतगंज चौराहा के मोहन रोड पर रहने वाले सत्ताईस वर्षीय प्रशांत वर्मा मुंबई की किसी प्राइवेट कंपनी की ओर से बैंकों में फाइनेंस का काम देखता था। गुरुवार सुबह बाइक से कानपुर की किसी बैंक जा रहा था। दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर मोड के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी पर पहुंचे एम्बुलेंस चालक सुधीर ने उसे जिला अस्पताल की इमर्जेंसी लेकर पहुंचा।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मामा रमन वर्मा ने बताया कि मृतक भांजा प्रशांत अपनी मां हेमलता और उसकी बहन काजोल के साथ लखनऊ में मेरे साथ रहता था। बहन अभी पढ़ाई कर रही है। मृतक प्रशांत के पिता उमेश कुमार अचलगंज में रहते है। मौत को लेकर मां हेमलता व बहन रो-रोकर आहत थे।

लूट के मोबाइल व पर्स सहित शातिर लुटेरा गिरफ्तार

उन्नाव। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अबू मोहम्मद कासिम मय फोर्स के साथ बुधवार रात गश्त पर थे। इसी दरम्यान प्रियदर्शिनी नगर नहर पट्टी के सामने एक संदिग्ध युवक को जाते दिखाई दिया, तो उसे रोक लिया। पुलिस को देख वह भागने लगा। इस पर उसे दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुफरान पुत्र इकबाल निवासी तालिब सरांय कोतवाली सदर मौजूदा पता कांशीराम कालोनी कोतवाली सदर बताया।

उसके पास से जामा तलाशी दौरान लूटा गया एक मोबाइल व एक पर्स जिसमें 210 रुपये थे। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने एक बिना नंबर की चोरी की बाइक भी बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल फोन व पर्स उसने हिरननगर मोहल्ला में एक महिला से लूटा था और बाइक हलीम स्कूल गेट के बाहर चमनगंज कानपुर नगर से चोरी की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गुरुवार दोपहर कोर्ट भेजा। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपित गुफरान पर सदर कोतवाली में पहले से चार मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: आवास विकास कर्मचारी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

संबंधित समाचार