मुरादाबाद : देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति देकर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत श्री साईं कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति के गीतों में मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पंडित ने की। इस साथ ही मुख्य वक्ता महानगर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत श्री साईं कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति के गीतों में मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पंडित ने की। इस साथ ही मुख्य वक्ता महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। अंत में कॉलेज की प्रबंधक ने बच्चों और अतिथियों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक प्रमुख सेवा भारती ममता सक्सेना ने किया।
कार्यक्रम की महिला मोर्चा संयोजक किरण मलिक, सह संयोजक आरती शर्मा, अक्षिता मलिक का विशेष सहयोग रहा।
शिशु वाटिका इंटर कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस
मुरादाबाद। शुक्रवार को शिशु वाटिका इंटर कॉलेज व एसवी पब्लिक स्कूल गोविंद नगर मुरादाबाद में संयुक्त रूप से संविधान दिवस के उपलक्ष में एक रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. लता चंद्रा व नीरज खन्ना ने माँ सरस्वती के चित्र तथा संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रबंधक अनुज अग्रवाल ने दोनो विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया, तथा अपने उदवोधन में दोनो विद्यालयों के समस्त बच्चों व शिक्षकगणों को इस महत्वपूर्ण दिवस के बारे में बताया तथा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बच्चों को बताया अमृत महोत्सव का महत्व
मुरादाबाद। भारत विकास परिषद मैत्री की ओर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एस एस चिल्ड्रन, महाराजा अग्रसेन, नोसेगे पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के अध्यक्ष अजय कट्टा ने की।
इस मौके पर बच्चों को आज़ादी के महोत्सव तथा उसमें शहीद हुए लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने कई सवाल भी किए। अध्यक्ष अजय कट्टा ने बताया कि यह आयोजन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में सचिव संजय धवन, कोषाध्यक्ष प्रशांत त्यागी, प्रोफेसर आनंद सिंह उपस्थित रहे।
