झांसी रेलवे मंडल के हेतमपुर स्टेशन के पास दुर्ग एक्सप्रेस में लगी आग…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में हेतमपुर स्टेशन के पास दुर्ग एक्सप्रेस के दो कोचों में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी। झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आज ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20848 के दो कोचों ए-1 और ए-2 में आग लगी जो एच -ए 1 …

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में हेतमपुर स्टेशन के पास दुर्ग एक्सप्रेस के दो कोचों में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी। झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आज ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20848 के दो कोचों ए-1 और ए-2 में आग लगी जो एच -ए 1 तक भी पहुंची, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है।

वहीं, जिन कोचों में आग लगी थी। उन्हें ट्रेन से अलग भी कर दिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गाड़ी से सुरक्षित निकाले गये यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेजन के प्रयास किये जा रहे हैं।

पढ़ें: रायबरेली: कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

ट्रेन में आग किस कारण से लगी अभी यह पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जायेगी, फिलहाल प्राथमिकता यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेजने की है। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

केंद्रीय राज्यमंत्री ने निकाली संविधान दिवस यात्रा, स्वतंत्र देव सिंह ने दिखाई हरी झंडी

संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान दिवस यात्रा शुक्रवार को मोहनलालगंज के सांसद केंद्र सरकार में आवासन और शहरी विकास कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में 1008 चार पहिया वाहनों के साथ प्रयागराज में वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस मनाने के लिए लखनऊ रायबरेली रोड स्थित एसजीपीजीआई के पास से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा सांसद कौशल किशोर को देकर संविधान दिवस यात्रा को रवाना किया।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

संबंधित समाचार