गोरखपुर: आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, एक घायल
गोरखपुर। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगेज चौराहे पर एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी और उसके साथ रहे लकड़ी व्यवसायी को चाकुओं से गोदकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं, गम्भीरावस्था में जख्मी लकड़ी व्यवसाई को मेडिकल …
गोरखपुर। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगेज चौराहे पर एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी और उसके साथ रहे लकड़ी व्यवसायी को चाकुओं से गोदकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी व्यवसायी की मौत हो गई।
वहीं, गम्भीरावस्था में जख्मी लकड़ी व्यवसाई को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार, राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित रानी का सराय निवासी अविनाश जायसवाल पांडेयहाता में रोल्ड गोल्ड ज्वेलरी आर्टिफिशियल दुकान का मालिक है।
पढ़ें: देश में संविधान के अनुसार लोगों को नहीं मिल रहा न्याय: शिवपाल यादव
आज शाम उसको व उसके साथ रहे लकड़ी व्यवसायी परमात्मा मद्धेशिया निवासी राजघाट थाना क्षेत्र को अज्ञात हमलावरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगेज के पास चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी व्यवसायी अविनाश की मौत हो गई। जबकि लकड़ी कारोबारी परमात्मा मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार घटनास्थल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे हमलावरों को गिरफ्तार किया जा सके। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…
महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा प्रशिक्षण: आलोक शुक्ला
सर्वोदय आश्रम सिकन्दरपुर में सिलाई मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में नई दिल्ली से आए इंटरनेशनल लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक आलोक शुक्ला ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशिक्षित महिलाओं के लिए प्रशिक्षण वरदान साबित होगा। सिलाई ट्रेनिंग से महिलाएं न केवल स्वावलंबी होंगी, बल्कि अपनी आमदनी गुणवत्ता के साथ गुणात्मक आय का फायदा भी उठाएंगी।
