रायबरेली: पक्की दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली।  थाना क्षेत्र गुरूबक्सगंज के गांव भीतरगांव में पक्की दीवार पर काम करते समय दीवार गिरने से एक युवक मलबे के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को मलबे के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। …

रायबरेली।  थाना क्षेत्र गुरूबक्सगंज के गांव भीतरगांव में पक्की दीवार पर काम करते समय दीवार गिरने से एक युवक मलबे के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को मलबे के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गुरूबक्सगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भीतरगांव का 40 साल का निवासी राम मिलन कुशवाहा पुत्र देशराज कुशवाहा ने कुछ माह पूर्व एक पक्की दीवार बनाई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद वह उसी पक्की दीवार पर चढ़कर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान दीवार ढह गई और उसी दीवार के मलबे के नीचे दबकर राम मिलन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें-Pfizer and BioNtech ने जारी किया बड़ा बयान, कहा- कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमीक्रोन’ के आगे वैक्सीन फैल, 100 दिनों में तैयार करेंगे नया टीका

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गुरूबक्सगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के पिता देशराज, पत्नी सरस्वती, बेटी नीशू, मनीषा, आशा, निशा और बेटे दीपक सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक गुरूबक्सगंज सन्तोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

संबंधित समाचार