सिंधु इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी, फैंस निराश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन ने हरा दिया। तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक ने 54 मिनट में 15 . 21, 21 . 9, 21 . 14 से …

बाली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन ने हरा दिया। तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक ने 54 मिनट में 15 . 21, 21 . 9, 21 . 14 से हराया।

यह लगातार तीसरी बार सिंधु की सेमीफाइनल में हार थी। वह पिछले सप्ताह इंडोनेशिया मास्टर्स और अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में हारने से पहले तोक्यो ओलंपिक में भी सेमीफाइनल हार गई थी। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु का रेचानोक के खिलाफ इस मैच से पहले 4 . 6 का रिकॉर्ड था।

वह पिछले दो मुकाबले भी हारी थी। सिंधु ने अच्छी शुरूआत करते हुए जल्दी ही 8 . 3 की बढत बना ली। रेचानोक ने यह अंतर 9 . 10 कर दिया और ब्रेक तक सिंधु के पास एक ही अंक की बढत थी । ब्रेक के बाद सिंधु ने लगातार तीन अंक बनाये और रेचानोक को मौका नहीं देकर पहला गेम जीत लिया।

इसके बाद दूसरे गेम में रेचानोक ने ब्रेक तक 11 . 7 की बढत बना ली। अगले दस में से नौ अंक भी उसने अपने नाम करके दूसरा गेम जीत लिया । तीसरे गेम में सिंधु ने कई गलतियां की जिसका थाई खिलाड़ी ने फायदा उठाया । सिंधु आखिरी बार स्विस ओपन के फाइनल में पहुंची थी।

यह भी पढ़े-

जोकोविच के दम पर सर्बिया ने डेविस कप फाइनल्स में आस्ट्रिया को हराया

संबंधित समाचार