बरेली: कल से 58 घंटों के लिए बंद रहेगा रेलवे फाटक, रम्पुरा अलीगंज मार्ग होगा प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल पथ की मरम्मत की वजह से बमियाना और मकरंदपुर स्टेशनों के बीच दो दिनों के लिए रेलवे फाटकों को बंद किया जा रहा है। इन दो दिनों तक फाटक बंद होने की वजह से रम्पुरा-अलीगंज मार्ग प्रभावित होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल पथ की मरम्मत की वजह से बमियाना और मकरंदपुर स्टेशनों के बीच दो दिनों के लिए रेलवे फाटकों को बंद किया जा रहा है। इन दो दिनों तक फाटक बंद होने की वजह से रम्पुरा-अलीगंज मार्ग प्रभावित होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे से वार्षिक ओवर हालिंग एवं रेल पथ मरम्मत का कार्य होगा। इसलिए सुबह 08.00 बजे से 30 नवम्बर को सुबह 06.00 बजे तक फाटक बन्द रहेगा। क्रॉसिंग का वैकल्पिक मार्ग बमियाना एवं अखा गांव पर स्थिति सीमिति ऊँचाई वाले सब-वे से होगा।

यह भी पढ़े-

बरेली: अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हादसे में कार चालक की मौत

संबंधित समाचार