बरेली: बारादरी पुलिस ने पकड़ा 15 हजार का इनामी बदमाश, 254 ग्राम स्मैक भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने शुक्रवार रात को 15 हजार के इनामी तस्कर को 254 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हे। आरोपी के पास से पुलिस को 4800 रुपए नकद भी बरामद हुए है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। दरअसल, आरोपी रिफाकत बारादरी, …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने शुक्रवार रात को 15 हजार के इनामी तस्कर को 254 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हे। आरोपी के पास से पुलिस को 4800 रुपए नकद भी बरामद हुए है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

दरअसल, आरोपी रिफाकत बारादरी, बहेड़ी और फतेहगंज पश्चिमी थानों से वांटेड चल रहा था। उसके खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज सिंह मलिक ने बताया कि रिफाकत अली फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला है। वह तस्करी का धंधा करता है। कई थानों से वांटेड चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 15000 का इनाम भी घोषित किया था।

शुक्रवार मुखबिर की सूचना पर बारादरी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शानिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार