जिन्ना के अनुयायियों को उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखाने को तैयार : सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बिना उन्हें ‘जिन्ना का अनुयायी’ बताते हुए शनिवार को कहा कि जिन्ना के अनुयायियों को प्रदेश की जनता सबक सिखाने को तैयार है। सीएम ने आज जौनपुर में टीडी कालेज के मैदान पर आयोजित काशी प्रांत के 16 जिलों के 30 हजार …

जौनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बिना उन्हें ‘जिन्ना का अनुयायी’ बताते हुए शनिवार को कहा कि जिन्ना के अनुयायियों को प्रदेश की जनता सबक सिखाने को तैयार है। सीएम ने आज जौनपुर में टीडी कालेज के मैदान पर आयोजित काशी प्रांत के 16 जिलों के 30 हजार 286 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने तो भारत विभाजन के जिम्मेदार व पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी, सरदार पटेल और पं नेहरू से करते हुये कहा था कि आजादी की लड़ाई में जिन्ना की भी प्रमुख भूमिका थी।

भाजपा ने उनके इस बयान की आलोचना करते हुये इसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा बताया है। योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार की ओर से तेज किये गये विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि भारत के नागरिकों ने एक बदलते हुए भारत को देखा है।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को बनते देखा है..

वर्ष 2017 के पूर्व सत्ता में रहने वाले भ्रष्टाचार फैला कर विकास बाधित करते थे। युवाओं की नौकरी पर डकैती डालते थे और दंगे कराकर के झूठे मुकदमे में राष्ट्रवादियों को फंसाते थे। साढे 4 साल में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में दंगा, अपहरण व अराजकता की घटनाएं नहीं हुई, इससे परेशान होकर जिन्ना को महिमामंडित कहते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग कहां थे? केंद्र व प्रदेश सरकार जनता की सेवा कर रही थी।

पढें: रायबरेली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने उठा बदहाल सड़कों का मुद्दा, जानें

तब यह लोग होम आइसोलेशन में थे, अब जनता इन्हें 2022 के चुनाव में होम आइसोलेशन में कर देगी। प्रदेश सरकार अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है और उनके यहां जब बुलडोजर चलता है तो कुछ लोगों को बुरा लगता है। मगर शांति प्रिय लोगों को यह कार्य बहुत अच्छा लगता है। सीएम योगी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव