अमेठी: जिलाधिकारी ने किया 4 विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हारीमऊ, मीरान मुबारकपुर और सिंधियांवा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय हरीमऊ पहुंचकर विद्यालय …
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हारीमऊ, मीरान मुबारकपुर और सिंधियांवा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय हरीमऊ पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया। यहांपर उन्होंने बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी की किताब पढ़वाई और गणित के सवाल हल करवाएं। बच्चों को जूता-मोजा, ड्रेस, बैग व स्वेटर की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिसपर प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसबार उक्त सामग्री क्रय करने के लिए बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है।
साथ ही अभिभावकों की ओर से सामग्री का क्रय किया जा रहा है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मीरान मुबारकपुर पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता देखी। साथ ही बच्चों से सवाल पूछे। इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय में कायाकल्प योजना अंतर्गत कोई कार्य नहीं कराया गया है। पुराना जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण भी नहीं कराया गया है।
पढ़ें: अयोध्या: नए वोटर को प्रेरित करने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
जिसपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बच्चों को एमडीएम के अंतर्गत दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया। साथ ही साफ-सफाई के साथ निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन बनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंधियांवा का निरीक्षण किया। जहांपर एमडीएम के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन में निर्धारित मेन्यू में आज आलू और सोयाबीन की सब्जी दी जानी थी। परंतु मौके पर कद्दू की सब्जी पाई गई। जिसपर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को कड़ी फटकार लगाई।
