पन्द्रह दिन में एक करोड़ सदस्य बनाएगी कांग्रेस : गोपाल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जनपद में महानगर क्षेत्र के सदस्यता अभियान के प्रभारी व महानगर उपाध्यक्ष गोपाल गांधी ने मीडिया के लोगों से वार्ता में बताया कि चलो कांग्रेस की ओर कांग्रेस सदस्यता महाअभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी 26 नवम्बर 2021 यानि संविधान दिवस से 15 दिन का सदस्यता महाअभियान …

गोरखपुर। जनपद में महानगर क्षेत्र के सदस्यता अभियान के प्रभारी व महानगर उपाध्यक्ष गोपाल गांधी ने मीडिया के लोगों से वार्ता में बताया कि चलो कांग्रेस की ओर कांग्रेस सदस्यता महाअभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी 26 नवम्बर 2021 यानि संविधान दिवस से 15 दिन का सदस्यता महाअभियान की शुरुआत (दलित बस्ती) सुभाष चौक जटेपुर उत्तरी से हो चुकी है।

यह अभियान 10 दिसम्बर तक चलेगा।उन्होंने बताया कि ‘‘एक परिवार, नये सदस्य चार’’ के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाये जायेंगे।इस महाअभियान के लिए सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर- 82 3000 5000 है ।गांव, बस्तियों, वार्डों में ‘‘भीम चर्चा’’ और रात्रि भोज का आयोजन होगा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के योगदान पर चर्चा होगी।कहा कि प्रत्येक नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर/नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-कोविड-19 से हुईं मौतों को लेकर कांग्रेस की सरकार से मांग, मृतकों की सही संख्या बताई जाए, मिले 4 लाख मुआवजा

हर सदस्यता टीम प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगी। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर पर नये सदस्य द्वारा मिस्ड कॉल कराना अनिवार्य होगा। शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।इसके लिए महिला कॉलेजों/महाविद्यालयों के सामने ’’लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’’ बैनर के तहत सदस्यता अभियान चलाते हुए कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का संदेश छात्राओं तक पहुँचाया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया पूरी करे सरकार, सर्दी के बाद कराने चाहिए चुनाव- गुलाम नबी आजाद

संबंधित समाचार