बरेली: किला बिजलीघर के लाइनमैन समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हड़ताल में शामिल नहीं होने पर बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी जो कि फोरमैन के पद पर तैनात है उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद संविदा कर्मचारी ने खुद की जान का खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। पीड़ित की तहरीर पर …

बरेली, अमृत विचार। हड़ताल में शामिल नहीं होने पर बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी जो कि फोरमैन के पद पर तैनात है उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद संविदा कर्मचारी ने खुद की जान का खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। पीड़ित की तहरीर पर किला पुलिस ने लाइनमैन और उसके कुछ अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार को किला बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारी सय्यद असलम अली ने एक वीडियो वायरल करके बताया कि वह संविदा कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल न होकर बिजली घर पर काम कर रहा था। उनका आरोप था कि हड़ताल में शामिल नहीं होने पर उनके बिजलीघर पर तैनात एक कर्मचारी ने जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोप है कि उनके पीछे गुंडे भी लगा दिए गए थे। पीड़ित ने किला उपखंड अधिकारी और थाने में धमकी देने वाले के खिलाफ लिखित में शिकायत की थी। जिसके बाद किला पुलिस ने किला बिजली घर पर तैनात लाइनमैन प्रेमपाल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार