बरेली: मेडिकल की आड़ में चल रही थी अफीम की तस्करी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से मेडिकल स्टोर की आड़ में अफीम की तस्करी की जा रही थी। बरेली पहुंचे तस्कर को एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से बड़ी मात्रा में अफीम भी बरामद हुई है। शहर में काफी समय से बड़े स्तर पर अफीम की तस्करी …

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से मेडिकल स्टोर की आड़ में अफीम की तस्करी की जा रही थी। बरेली पहुंचे तस्कर को एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से बड़ी मात्रा में अफीम भी बरामद हुई है। शहर में काफी समय से बड़े स्तर पर अफीम की तस्करी की जा रही थी। इस काम को तस्करों द्वारा एक मेडिकल स्टोर की आड़ में अंजाम दिया जा रहा था।

शुक्रवार की रात एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की एक टीम सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पहुंची। जहां स्टेशन रोड स्थित दामोदर पार्क के पास से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान एक युवक ने खुद को आलमपुर जाफराबाद निवासी भानु प्रताप और दूसरे ने झारखंड के मयूरहठ, परौरिया निवासी सुरेंद्र कुमार दांगी बताया।

बरेली एसटीएफ प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि काफी समय से लागातार झारखंड से लाकर बरेली में अफीम खपाने की सूचना मिल रही थी। सर्विलासं के द्वारा ही सप्लाई के लिए तस्करों के बरेली आने का पता चला था। बताया कि तस्करों के पास से 45 सौ रुपये नकद, मोबाइल, अल्टो कार भी बरामद हुई है। वहीं पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार