सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थाना क्षेत्र में घर से मजदूरी करने निकले युवक की रविवार की सुबह घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना रेउसा क्षेत्र के सधुवापुर मजरा रमुवापुर कालिका सिंह निवासी अनूप कुमार (26) …

सीतापुर। थाना क्षेत्र में घर से मजदूरी करने निकले युवक की रविवार की सुबह घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

थाना रेउसा क्षेत्र के सधुवापुर मजरा रमुवापुर कालिका सिंह निवासी अनूप कुमार (26) पुत्र रामचरन प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह रेउसा कस्बा के बहराइच रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करने बाइक से जा रहा था। उसके अन्य साथी प्लाईवुड फैक्ट्री पहुंच गए थे। अनूप कुमार के देर तक न पहुंचने पर साथी इसकी तलाश करने निकले तो रास्ते में रेउसा तंबौर मार्ग पर बम्हनावां गांव के निकट सड़क के किनारे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सहित युवक पड़ा हुआ था।

साथियों ने डायल 112  पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घर के कमाऊ पूत का शव देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

सीतापुर: महोली इलाके में किसान सहित दो लोगों की गोली मारकर हुई हत्या

कोतवाली इलाके में शनिवार की रात एक किसान सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने जहां एक पिकअप चालक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, वहीं दूसरी घटना में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-  सीतापुर: महोली इलाके में किसान सहित दो लोगों की गोली मारकर हुई हत्या

संबंधित समाचार