2 दिसंबर को सहारनपुर में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे गृह मंत्री और सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी दो दिसंबर को सहारनपुर में स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम प्रस्तावित यूनिवर्सिटी के परिसर पुवांरका में ही होगा। यहां की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश के उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र को नोडल अफसर बनाया गया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह …

सहारनपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी दो दिसंबर को सहारनपुर में स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम प्रस्तावित यूनिवर्सिटी के परिसर पुवांरका में ही होगा। यहां की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश के उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र को नोडल अफसर बनाया गया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने रविवार को बताया कि लखनऊ से संकेत मिले हैं कि सहारनपुर में बनने वाली मां शाकुंभरी देवी स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास दो दिसंबर को होगा। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। इस दौरान पुवांरका में ही दोनों नेता एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पढ़ें: चिड़ियाघर के 100वें स्थापना दिवस पर इजराइल से आए एक नर जेब्रा की हुई मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

अमित शाह और योगी के आने के संकेत मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग एकाएक सक्रिय हो गया है। डीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर अफसरों को निर्देश दिए। वहीं, हेलीपेड आदि की व्यवस्था के लिए भी पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने भी कवायद तेज कर दी है। भाजपा पदाधिकारियों की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

फाफामऊ कांड : ‘आप’ ने किया योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

प्रयागराज के फाफामऊ में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और परिवार सहित उसकी नृशंस हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दलित परिवार के साथ हुई इस घटना को शोषित, वंचित समाज के साथ बढ़े अपराधों की ताजा नजीर बताते हुए आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

संबंधित समाचार