हरदोई: स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, 3157 मरीजों ने करवाया पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अतरौली स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर युवा नेता डॉ. अश्वनी सिंह द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में दूरदराज से आए 3157 मरीज़ों ने पंजीकरण करवाया। आए मरीज़ों का मुफ़्त रक्त की जांच, नेत्र परीक्षण कर मुफ्त दवा वितरित की गयी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञों, नेत्र …

हरदोई। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अतरौली स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर युवा नेता डॉ. अश्वनी सिंह द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में दूरदराज से आए 3157 मरीज़ों ने पंजीकरण करवाया।

आए मरीज़ों का मुफ़्त रक्त की जांच, नेत्र परीक्षण कर मुफ्त दवा वितरित की गयी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञों, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन और अन्य विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया। कैम्प में चयनित मरीजों का मोतियाबिंदु और अन्य शल्यचिकित्सा रियायती दरो पर चरक हॉस्पिटल में किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रभाकर चतुर्वेदी,  ओमप्रकाश सिंह ज़िला पंच., गंगाराम गौतम प्रधान, रामेश्वर चौरसिया पू. प्रधान, श्रीप्रकाश पाल प्रधान, रामबाबू अर्कवंशी बीडीसी, उदयराज कन्नौजिया पू प्रधान, रामचंद्र सिंह पू. प्रधान, गंगाराम यादव प्रधान, परमेश्वर यादव पू.प्रधान, दिनेश सिंह पू. प्रधान, प्रेमप्रकाश मिश्रा, श्रीपाल अर्कवंशी, ज्ञानेंद्र बीडीसी और साथी गण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका माथा

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सीर गोवर्धन के पर्यटन विकास का कार्य 15 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। योगी ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर के निकट परियोजना/विस्तारीकरण कार्य स्थल पर पहुंचकर मौके पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्मित लंगर भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी ने निर्माण निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सम्बन्धी सभी कार्य युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर तत्काल कार्य पूर्ण कराएं। पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्य

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- मुख्यमंत्री योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका माथा 

संबंधित समाचार