सीतापुर: युवक ने ट्रेन से कट कर दी जान, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पैरालाइसिस से जूझ रहे एक युवक ने बीमारी से तंग आकर रविवार की सुबह ट्रेन से कट कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खबर पाकर पहुंची जीआरपी व पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार की सुबह कमलापुर इलाके में जगदीशपुर गांव के निकट एक …

सीतापुर। पैरालाइसिस से जूझ रहे एक युवक ने बीमारी से तंग आकर रविवार की सुबह ट्रेन से कट कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खबर पाकर पहुंची जीआरपी व पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार की सुबह कमलापुर इलाके में जगदीशपुर गांव के निकट एक युवक ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। जहां युवक का शव ट्रेन से कटा हुआ क्षतविक्षत हालत में पड़ा था।

जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी व पुलिस को दी। कुछ देर बाद मृतक की पहचान कमलापुर इलाके के दाउदपुर गांव निवासी मुकेश कुमार 33 पुत्र शिवराज के रूप में उसके परिवार वालों ने की। परिजनों का कहना कि मुकेश लंबे समय से पैरालाइसिस की बीमारी से जूझ रहा था। मुकेश की शादी हो गई थी। उसके दो बेटे भी हैं। बीमारी से तंग आकर उसने जान गवां दी।

मौके पर पहुंच कर जीआरपी के एसआई राधेश्याम व कमलापुर थाने से दारोगा पवन मिश्रा एवं कांस्टेबल शिव कुमार यादव ने जांच की। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका माथा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सीर गोवर्धन के पर्यटन विकास का कार्य 15 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-मुख्यमंत्री योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका माथा 

संबंधित समाचार