देवरिया में सीएम योगी ने दी 200.92 करोड़ रुपए की सौगात
देवरिया। कभी चीनी का कटोरा कहे जाने वाले देवरिया-कुशीनगर के बेल्ट के लिए सीएम योगी ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देवरिया-कुशीनगर में नई चीनी मिल की स्थापना करेगी। इसके लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं और देवरिया व कुशीनगर के जिला प्रशासन को जमीन तलाश करने का निर्देश …
देवरिया। कभी चीनी का कटोरा कहे जाने वाले देवरिया-कुशीनगर के बेल्ट के लिए सीएम योगी ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देवरिया-कुशीनगर में नई चीनी मिल की स्थापना करेगी। इसके लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं और देवरिया व कुशीनगर के जिला प्रशासन को जमीन तलाश करने का निर्देश दिया गया है। सीएम ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारें चीनी मिलें बेचतीं थीं। जबकि भाजपा सरकार पुनर्निर्माण करा रही है।
सीएम योगी रविवार को देवरिया जिले में भाटपाररानी के बहियारी बघेल स्थित रघुराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने देवरिया के लोगों को 200.92 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साएम योगी ने 412 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर देवरिया की प्रगति की रफ्तार को और तेज किया। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विकास के मुद्दे परपूर्व की सरकारों को कटघरे में खड़ा किया।
पढ़ें: नौकरी हो या कोई भी टेस्ट पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम योगी
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी की सरकारों में प्रदेश की 21 चीनी मिलें बेचकर किसानों व नौजवानों के पेट पर लात मारा गया। आज कल्याण की बात करने वालों को जब शासन का मौका मिला था तब वे दंगा व लूट खसोट करवा रहे थे।
विकास व गरीबों के बारे में सोचने की फुर्सत ही नहीं थी पूर्व की सरकारों को
सीएम योगी ने कहा कि गरीबों के कल्याण की योजनाएं पहले भी चलाई जा सकती थीं, विकास के ये कार्य पहले भी हो सकते थे। पट, पूर्व की सरकारों को इसके बारे में सोचने की फुर्सत ही कहां थी। तब सूबे के मुखिया जो अपना ही घर भरने से ही फुर्सत नहीं मिलती थी।
देवरिया के मेडिकल कॉलेज में होंगे 700 बेड, मिलेगी उच्च स्तरीय चिकित्सा
सीएम ने कार्यक्रम के दौरान 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी उल्लेख किया। कहा कि देवरिया के लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज कभी सपना था। गोरखपुर-बस्ती मंडल में एकमात्र मेडिकल कॉलेज बीआरडी था।
70 साल में महज 12 और पांच साल में 33 मेडिकल कॉलेज
सीएम योगी ने बताया कि आजादी के बाद 1947 से 2017 तक यानी 70 वर्षों में यूपी में महज 12 मेडिकल कॉलेज खोले गए जबकि पांच वर्ष के भाजपा शासन में 33 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
सीएम योगी के नेतृत्व में चतुर्दिक विकास : कृषि मंत्री
इस अवसर पर प्रदेश के कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चतुर्दिक विकास हुआ है। कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बड़े बदलाव से भारी निवेश मार्ग प्रशस्त हुआ है। किसानों से उनके उपज की रिकार्ड खरीद हुई है। गन्ना मूल्य का रिकार्ड भुगतान हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश ने कोरोना नियंत्रण का कीर्तिमान स्थापित किया है।
स्वागत संबोधन में सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाकर 2002 में फिर से प्रदेश में प्रचंड बहुमत से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाएंगे। इस अवसर परपशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, विधायकगण आदि उपस्थित रहे।
