मुरादाबाद: तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से दादा-दादी और पोती की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के अगवानपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक द्वारा एक दम्पति को टक्कर मार दी गई। डीसीएम की टक्कर से रिटायर्ड पुलिसकर्मी उनकी पत्नी और पोती की मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पाकबड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पाकबड़ा पुलिस ने शवों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के अगवानपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक द्वारा एक दम्पति को टक्कर मार दी गई। डीसीएम की टक्कर से रिटायर्ड पुलिसकर्मी उनकी पत्नी और पोती की मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पाकबड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पाकबड़ा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुरादाबाद थाना पाकबड़ा के अगवानपुर बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर के रिटायर्ड पुलिसकर्मी पवन अपनी पत्नी सुशीला और सात आठ वर्षीय पोती के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। कि अचानक हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना पर मृतक का परिवार भी मौके पर पहुंच गया और पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मौके से डीसीएम ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आये और डीसीएम चालक जुबेर पुत्र जुम्मा खान निवासी पायती कलां को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच में लग गई है। रिश्तेदारों ने बताया की दम्पत्ति अपनी पोती के साथ निजी फंक्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
यह भी पढ़े-
