बरेली: कांग्रेस से दावेदारों को 10 हजार सदस्य बनाने का मिला लक्ष्य
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस हाईकमान की ओर से विधानसभा चुनाव में आवेदकों से 10 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कांग्रेस पार्टी पिछले कई सालों से अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रही है। इसके साथ ही जिले में कोई बड़ा चेहरा भी पार्टी के पास नहीं …
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस हाईकमान की ओर से विधानसभा चुनाव में आवेदकों से 10 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कांग्रेस पार्टी पिछले कई सालों से अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रही है। इसके साथ ही जिले में कोई बड़ा चेहरा भी पार्टी के पास नहीं रह गया है। ऐसे में संगठन व पुराने कार्यकताओं ने स्वयं कमान संभाली है। विधानसभा क्षेत्रों से भी आवेदन आए हैं लेकिन अभी संख्या कम है। इस बार टिकट मांगने वालों को 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य भी दिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि संगठन की ओर से लगातार नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में आवेदन करने वाले लोगों का भी हाईकमान की टीम समय-समय पर आकर क्षेत्र में जाकर उनका फीडबैक ले रही है। इस बार कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी।
बिथरी चैनपुर विधानसभा में कांग्रेस ने लगाया सदस्यता कैंप
महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा रविवार को कई विधानसभा में जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में भोजीपुरा, विधानसभा, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर विधानसभा और साथ ही सदस्यता अभियान के लिए कैंप लगाया। बिथरी विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बसंत सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अपील की और सदस्यता के लिए कैंप भी लगाया गया।
बिथरी चैनपुर विधानसभा के ग्राम राजूपुर, शाहबाजपुर, मिर्जापुर, भोजपुर, मकरंदपुर, धाराजीत, चंपतपुर, विशारतगंज गांव में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर विराट चौहान, गोपाल सिंह चौहान, रजनी देवी, हर प्यारी, अनिता कुमारी, नन्ही देवी , सुनीता सिंह, रामलाल मौर्य, दीपांशु चौहान, केवल राम मौर्य, नन्हे प्रजापति, सोम शर्मा ,सुनील कश्यप ,सौरव सिंह ,पप्पू वर्मा, विशन सिंह मौजूद रहे।
