जौनपुर में साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगा टैबलेट और स्मार्ट फोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 12वीं में 65 फीसद से अधिक अंक पाने वाले जौनपुर के लगभग साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राओं में टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जाना है। इसको लेकर चार तहसीलों में सेंटर स्टोर बनाया गया है। जिसकी रखवाली सीसीटीवी व पुलिस कर्मियों के जरिए की …

जौनपुर। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 12वीं में 65 फीसद से अधिक अंक पाने वाले जौनपुर के लगभग साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राओं में टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जाना है। इसको लेकर चार तहसीलों में सेंटर स्टोर बनाया गया है। जिसकी रखवाली सीसीटीवी व पुलिस कर्मियों के जरिए की जाएगी।

इसके साथ ही आने के बाद इन उत्पाद की एक फीसद रैंडम जांच की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार युवाओं में तकनीकी सशक्तीकरण के लिए प्रदेश शासन ने टैबलेट-स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया है। इसको लेकर कॉलेजों में शैक्षणिक संस्थानों से फार्म ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है।

पढ़ें: चिड़ियाघर का 100वां स्थापना दिवस आज, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि

महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण किया जाना है। इसके साथ ही शासन स्तर से जिले में साढ़े तीन लाख लाभार्थियों में लैपटाप का वितरण किया जाना है। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने बताया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

इसके बाद टैबलेट आने के बाद तहसीलों में सेंट्रल स्टोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक फीसद टैबलेट की रैंडम चेकिंग की जाएगी। राय ने बताया कि टैबलेट स्टोरेज के लिए स्ट्रांग रूम तहसील केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं, सदर में बनाए जाएंगे। जहां सीसीटीवी, गार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया गया है। साथ ही टैबलेट वितरण के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Parliament Session: पीएम मोदी बोले- संसद में देश हित में चर्चा हो, सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार

संबंधित समाचार