दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, एक्यूआई 406 रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 406 दर्ज किया गया।
एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

इसे भी पढ़ें…

अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही समिति के समक्ष पेश हुए परमबीर सिंह

संबंधित समाचार