अयोध्या: डेढ़ साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसी क्रम में सोमवार को थाना कुमारगंज पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो दुष्कर्म के मामले में नामजद था और डेढ़ साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना कुमारगंज अंतर्गत चौकी …
अयोध्या। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसी क्रम में सोमवार को थाना कुमारगंज पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो दुष्कर्म के मामले में नामजद था और डेढ़ साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना कुमारगंज अंतर्गत चौकी चिलबिलि प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य को सूचना मिली की दुष्कर्म का डेढ़ साल से फरार चल रहा आरोपी सर्किल में आ गया है। पुलिस ने आरोपी धीरेन्द्र सिंह (26) निवासी ग्राम अलमापुर हसनापुर थाना तालग्राम जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:-अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही समिति के समक्ष पेश हुए परमबीर सिंह
2 हजार दुकानों के शटर डाउन, व्यापारियों पर पड़ा बाजार बंदी का खासा असर
जिले के व्यापारियों की अनिश्चितकालीन बाजार बंदी का रामनगरी में खास प्रभाव दिखाई पड़ रहा है। सभी व्यापरियों ने दुकानों के शटर पर ताला जड़ रखा है। तकरीबन 2 हजार दुकानें बंद रखी गई हैं। सोमवार की सुबह से ही हनुमानगढ़ी व राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के आसपास व्यपारियों ने दुकानें नहीं खोली।
दरअसल क्षेत्र के व्यापारियों की मांग है कि हमे उजाड़ने से पहले बसाने का काम करें। बता दें कि अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई दुकानें जा रही हैं। इसलिए व्यापारियों ने रोजी रोटी बचाने के चक्कर में इस तरह का रुख अपनाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: 2 हजार दुकानों के शटर डाउन, व्यापारियों पर पड़ा बाजार बंदी का खासा असर
