बाराबंकी: स्कूली छात्राओं के अपहरण का हुआ प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर के अन्तर्गत सोमवार सुबह टाटा मैजिक पर सवार होकर आए बदमाशों ने साइकिल से जा रही दो स्कूली छात्राओं का अपहरण का असफल प्रयास किया। छात्राओं के शोर मचाने पर वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में …
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर के अन्तर्गत सोमवार सुबह टाटा मैजिक पर सवार होकर आए बदमाशों ने साइकिल से जा रही दो स्कूली छात्राओं का अपहरण का असफल प्रयास किया। छात्राओं के शोर मचाने पर वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में लीपापोती करने से नाराज होकर सैकड़ों कीसंख्या में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी भगौली तीर्थ का घेराव कर करीब दो घंटे तक जमकर प्रदर्षन किया। क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के आष्वासन पर आक्रोषित ग्रामीणों ने अपना धरना प्रदर्षन समाप्त किया।
घटना सोमवार को थाना बड्डूपुर के ग्राम सुरजनभारी मजरे भगौली की है। इस गांव के लोगों के अनुसार दो छात्राएं किसान इंटर कॉलेज भगौली पढ़ने जाने के लिए सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से एक ही साइकिल से दोनों छात्राएं निकली हुई थीं, जिसमें एक लड़की साइकिल चला रही थी और दूसरी पीछे बैठी हुई थी। भगौली चौकी से 200 मीटर की दूरी सूजाना भारी भगौली मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक टाटा मैजिक गाड़ी यूपी 34ए टी 1587 में बैठे दो लोगों ने दोनों छात्राओं को दबोच कर गाड़ी में बैठने लगे तभी दोनों के शोर मचा देने पर राहगीरों ने टाटा मैजिक को घेर लिया और काफी दूर मैजिक को रोक कर पकड़ लिया और उसमें बैठे ड्राइवर सहित दोनों लोगों को टाटा मैजिक सहित पुलिस के हवाले किया।
पढ़ें- हरदोई: 25 हजार का इनामी अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार
इस बीच भगौली पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा लापरवाही बरते जाने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव शुरू कर दिया और करीब 2 घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच दूसरे थानों की पुलिस भी मौके पर आ गई और किसी प्रकार समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को अपरहण कर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन देने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन नहीं बंद किया तब इसी बीच फतेहपुर क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनको समझा-बुझाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन बंद किया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूणेद्व सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गांव के ही एक युवक तथा छात्राओं में पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे इन लोगों ने एक प्लानिंग के अनुसार टाटा मैजिक को बुक करा कर कहीं घूमने का प्लान बनाया था और जा रही थी तभी गांव वालों ने उनको पकड़ लिया।
