हरदोई: एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, दिया ये निर्देश
माधौगंज, हरदोई। उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित सरकारी धान क्रय केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। राजकीय मण्डी केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार से खरीद के बारे में पूछताछ की। विपणन शाखा के केंद्र पर …
माधौगंज, हरदोई। उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित सरकारी धान क्रय केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। राजकीय मण्डी केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार से खरीद के बारे में पूछताछ की।
विपणन शाखा के केंद्र पर किसान से धान की खरीद में लापरवाही बरतने पर केन्द्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों को सैम्पल की जांच व टोकन देने में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
मंडी की सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर जताई नाराजगी
धान क्रय केंद्र परिसर की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष को फ़ोन कर पुलिसबल की मदद से नियमित रास्ता खुलवाए जाने के निर्देश दिए।
किसानों की शिकायत पर प्रभरियों की लगाई फटकार
शेखनपुर के किसान विमलेश कुमार व मढिया के उपेन्द्र ने शिकायत कर बताया कि शुक्रवार से बराबर केंद्रों पर आता हूं प्रभारी उनका धान नही खरीद रहे। एसडीएम ने किसानों की शिकायत सुनकर केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने किसानों से कहा कि किसी भी समस्या को लेकर टोल फ्री नम्बर डॉयल कर शिकायत कर सकते हैं, जिसका निस्तारण करायेगा।
यूपी टेट के तीनों सॉल्वर भेजे गए जेल
जिले में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) देने आए तीन सॉल्वरों को गिरफ्तारी के दूसरे दिन जेल भेज दिया गया। तीनों-अलग-अलग जिले के निवासी हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट के समक्ष पेश किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: यूपी टेट के तीनों सॉल्वर भेजे गए जेल
