सीतापुर: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को बालक, बालिका, पुरुष, महिला वर्ग की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में पूरे जनपद के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व रहा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिसवां, मानपुर, पहला, महमूदाबाद, महोली, मिश्रिख व जनपद मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों …
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को बालक, बालिका, पुरुष, महिला वर्ग की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में पूरे जनपद के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व रहा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिसवां, मानपुर, पहला, महमूदाबाद, महोली, मिश्रिख व जनपद मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संघ के संरक्षक विश्ववीर गुप्त ने विजयी खिलाडियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अयोजन में प्रमोद दीक्षित, मिनी मिश्रा, अर्पिता, देश दीपक, जय प्रताप, चंचल, अंकुर, सुमित, शुभम, विशाल, मनीष आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संघ के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश पाल, आयोजन सचिव राज शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
शराब ठेके से बरामद हुई भारी मात्रा में नकली शराब, दबोचे गए तीन शातिर
सीओ बिसवां के नेतृत्व में सोमवार की सुबह पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सकन इलाके में उमरा कलां के पास एक अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकली शराब बरामद की सामग्री, भारी मात्रा में बना कर तैयार की गई नकली शराब, रैपर, ढक्कन, नौशादर, स्प्रिट आदि बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-सीतापुर: शराब ठेके से बरामद हुई भारी मात्रा में नकली शराब, दबोचे गए तीन शातिर
