बाराबंकी: “मेरा परिवार-भाजपा परिवार” कार्यक्रम के तहत 1000 लोगों ने ली सदस्यता
बाराबंकी। “मेरा परिवार-भाजपा परिवार” कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल व विधायक सतीश शर्मा ने राघवपुर, मऊ गढ़ी, गोरपुर, फतेहगंज, मूसेपुर में करीब 1000 लोगों को 7505403403 पर मिस्डकॉल करवाकर सदस्यता दिलायी। अवनीश पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास …
बाराबंकी। “मेरा परिवार-भाजपा परिवार” कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल व विधायक सतीश शर्मा ने राघवपुर, मऊ गढ़ी, गोरपुर, फतेहगंज, मूसेपुर में करीब 1000 लोगों को 7505403403 पर मिस्डकॉल करवाकर सदस्यता दिलायी।
अवनीश पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से आम जनता युवा काफी पसंद है जिससे चलते आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दरियाबाद विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्रीय विधायक सतीश शर्मा अब विकास पुरुष के नाम से विख्यात हो रहे हैं जोकि इनकी लोकप्रियता का प्रतीक है।
इस मौके पर विभिन्न गांव में करीब 1000 लोगों को पार्टी द्वारा दिए गए नंबर पर मिस कॉल करा कर सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर मण्डल अध्यक्ष राकेश लोधी , जवाहर वर्मा , अभिषेक वर्मा , संजय वर्मा , संतोष वर्मा प्रधान, हरिनाम वर्मा प्रधान, अजीत वर्मा प्रधान, चंद्रिका यादव प्रधान, अजय वर्मा, संजीव वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, शशि प्रकाश वर्मा, पंकज तिवारी, धीर बाबू ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शराब ठेके से बरामद हुई भारी मात्रा में नकली शराब, दबोचे गए तीन शातिर
सीओ बिसवां के नेतृत्व में सोमवार की सुबह पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सकन इलाके में उमरा कलां के पास एक अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकली शराब बरामद की सामग्री, भारी मात्रा में बना कर तैयार की गई नकली शराब, रैपर, ढक्कन, नौशादर, स्प्रिट आदि बरामद किया है… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-सीतापुर: शराब ठेके से बरामद हुई भारी मात्रा में नकली शराब, दबोचे गए तीन शातिर
