बरेली: चौहरे हत्याकांड में टली सुनवाई, महिला डॉक्टर गवाही को नहीं आईं
विधि संवाददाता, बरेली, अमृत विचार। पांच वर्ष पूर्व इज्जतनगर में चौहरे हत्याकांड में मृतका महिला व उसकी पुत्री का पोस्टमार्टम करने वाली महिला डॉक्टर के बयान पॉक्सो एक्ट कोर्ट-1 सुरेश कुमार गुप्ता की अदालत में सोमवार को होने थे मगर डॉक्टर के अदालत में न आ पाने के कारण मामले की सुनवाई टल गयी। अदालत …
विधि संवाददाता, बरेली, अमृत विचार। पांच वर्ष पूर्व इज्जतनगर में चौहरे हत्याकांड में मृतका महिला व उसकी पुत्री का पोस्टमार्टम करने वाली महिला डॉक्टर के बयान पॉक्सो एक्ट कोर्ट-1 सुरेश कुमार गुप्ता की अदालत में सोमवार को होने थे मगर डॉक्टर के अदालत में न आ पाने के कारण मामले की सुनवाई टल गयी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 दिसम्बर की तिथि नियत की है।
28 सितम्बर 2016 को थाना इज्जतनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रात के वक्त छह बदमाश किचन की खिड़की उतारकर घर में दाखिल हुए थे और व्यापारी, उनकी पत्नी, 16 वर्षीय बेटे व 15 वर्षीया पुत्री के सिर पर लोहे की रॉड मारकर बेदर्दी से हत्या कर घर में रखे जेवरात, नकदी लूट ली थी। पुलिस विवेचना में व्यापारी के नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की भी बात सामने आयी थी।
पुलिस ने ब्रजेश गुप्ता, अनिल राजपूत, विशाल अग्रवाल, शंकर लाल, गुड्डू, अरशद उर्फ असद समेत छह को मुल्जिम पाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बीती तिथि पर मृतकों का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक वीपी सिंह ने दुष्कर्म के सवाल पर कहा था कि महिलाओं का पोस्टमार्टम महिला चिकिक्सक डॉ शैव्या ने किया था। इस विषय में वही बता सकेंगी।
